सब्जी लेने निकली सात साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, खंडहर में खून से लथपथ मिला शव

बदायूं जिले के बिल्सी नगर में बीती शाम किशोर की हत्या के 24 घंटे के भीतर सात साल की बच्ची के साथ रेप के बाद सिर व गर्दन पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव खंडहरनुमा एक घर की अलमारी में चादर से लिपटा मिला। तलाश करते पहुंचे परिजनों ने बच्ची के शव को देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद परिजनों से चर्चा की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।

बिल्सी थाना क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले में रहने वाली सात साल की बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक वह दोपहर को सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार वाले देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे। जानकारों के घर पूछतांछ की। वहीं रिश्तेदारियों में भी जानकारी जुटाई लेकिन बच्ची के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की बिल्सी नगर में तलाश की रात के वक्त वार्ड नंबर तीन में रामनिवास वार्ष्णेय के खंडहरनुमा मकान में खिड़की के अंदर बच्ची का शव पड़ा मिला। सिर पर गर्दन पर प्रहार के निशान हैं और खून बह रहा था।

एसपी देहात केके सरोग, सीओ बिल्सी उमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया, यह बात सही है कि बच्ची की हत्या हुई है। खंडहरनुमा घर में उसका शव मिला। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया जायेगा। अभी पुलिस हत्या मानकर चल रही है, दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000