पलता हुआ ट्रक उत्तराखंड देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत By Khulasa India News Desk On Oct 23, 2024 264 उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हो गया। जहां बुधवार को आर्मी का एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हाइड्रा से ट्रक को व्यवस्थित किया गया। बता दें कि यह घटना देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास की है। बताया जा रहा है कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। ऐसे में ट्रक में सवार सूबेदार और अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे। इस दौरान ट्रक पलट गया और एक जवान नीचे दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन-आफन में हाइड्रा बुलाया और नीचे से जवान को बाहर निकालकर इजाल के लिए CHC देवप्रयाग पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित 4 जवान सवार थे। जो कि गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। दुर्घटना 264 Share