गिरफ्तार हुआ सोनिया को मारकर दफनाने वाला हत्यारा सलीम, पढ़ें दिल को झकझोर देने वाली क्राइम स्टोरी

नई दिल्ली। अपराधी चाहे जितना शातिर हो,लेकिन कहीं न कहीं गलती कर देता है। नागलोई की सोनिया की हत्या में भी हत्यारे सलीम ने पुलिस के लिए कुछ ऐसे ही सुराग छोड़ दिए थे। सोनिया के घरवालों को इस बात का पता ही नहीं चलता अगर सोनिया के देवर ने सलीम को उसी समय फोन न किया होता जब वह सोनिया के शव को दफना रहा था। सोनिया के देवर ने उसके बारे में पूछने के लिए जैसे ही सलीम को फोन किया तो उस दौरान वह अपने साथियों को कह रहा था कि गड्ढा और गहरा खोदो। यह सुनते ही सोनिया के देवर को उसपर शक हुआ और उसने तुरंत इसकी जानकारी पहले सोनिया के घरवालों को दी और बाद में पुलिस को भी इसके बारे में बताया गया।

करवा चौथ के दिन घुमाने के बहाने ले जाकर की हत्या

सोनिया 20 अक्टूबर से ही लापता थी।परिजन लगातार सोनिया को फोन कर रहे थे,लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था।जब मामला पुलिस तक पहुंचा और सोनिया की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि उसे आखिरी बार सलीम के साथ ही देखा गया था।जांच में पता चला कि सलीम उसे करवा चौथ के मौके पर घुमाने के लिए उसके घर से लेकर गया था। इसके बाद सलीम सोनिया को लेकर हरियाणा चला गया था जहां सोनिया की सलीम ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की और बाद में एक गांव में सुनसान जगह पर उसके शव को दफना दिया।

फिल्मी स्टाइल में की गई थी हत्या

सलीम और सोनिया की प्रेम कहानी जितनी फिल्मी थी उतना ही इस कहानी का अंत भी फिल्मी ही रहा है।सलीम सोनिया को करवा चौथ पर पहले घुमाने के बहाने बाहर ले जाता है।इसके लिए सलीम एक कार को किराये पर लेता है।फिर अपने कुछ दोस्तों को बुलाता है और सब लोग मिलकर हरियाणा के रोहतक में पार्टी करते हैं।सब साथ शराब पीते हैं और इसके बाद सलीम अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सोनिया की हत्या कर देता है। हत्या करने के बाद सोनिया के शव को एक सुनसान खेत में चार फीट गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया जाता है। इसके बाद सलीम और उसके दोस्त दिल्ली वापस आ जाते हैं और ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000