उत्तरप्रदेशअपराधमऊ बाल सुधार गृह से फरार हुए आठ कैदी, मचा हड़कंप By Pratibha Rajdar Last updated Oct 28, 2024 207 मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक राजकीय बाल सुरक्षा गृह से आठ कैदी फरार हो जाने से हड़कंप मच गया। उनमें से छह कैदियों को पकड़ लिया गया है, बाकी दो कैदियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से रसोई के रास्ते आठ किशोर कैदी भाग गए थे। उनमें से छह कैदियों को अभी तक पकड़ लिया गया है जबकि दो अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही चल रही है। इस मामले की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार सिंह ने संवाद दाताओं को बताया कि बाल कैदी कैसे फरार हुए थे और इसमें किसकी संलिप्तता है, इसकी जांच चल रही है। समाचार 207 Share