मुंबई में CM योगी को धमकी देने वाली महिला का चला पता, ATS ने नहीं किया अरेस्ट, जांच में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक मैसेज आया था जिसमें लिखा था, ‘योगी आदित्यनाथ 10 दिन में इस्तीफा दें, वरना बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे।’ इस धमकी भरे मैसेज के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई और ATS को जानकारी दी गई। अब ATS ने जांच में बड़ा खुलासा किया है। एटीएस ने जांच में पाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है और उसका नाम फातिमा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी फातिमा मानसिक तौर पर अस्थिर है।

महिला के घर पहुंची ATS की टीम…

मामला संज्ञान में आते ही ATS ने सबसे पहले नंबर के जरिए महिला को ट्रेस किया और उसकी लोकेशन पता की। महिला की लोकेशन उल्हासनगर में पाई गई। इसके बाद एटीएस की एक टीम महिला के घर पहुंची और वहां पूछताछ की गई. इसके बाद आरोपी महिला को पुलिस स्टेशन लाया गया और वहां और सवाल पूछे गए। एटीएस ने यह सारी जानकारी वर्ली पुलिस को दी।

आरोपी महिला का होगा मेंटल चेकअप…

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शिनाख्त हो गई है और उसका नाम फातिमा खान बताया गया है। वर्ली पुलिस महिला को मुंबई लेकर आई। महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे नोटिस दिया गया है। अब महिला के मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसका मेंटल चेक अप भी कराया जाएगा।

दी थी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होने की धमकी…

मुंबई पुलिस को अज्ञात नंबर से जो मैसेज आया था, उसमें लिखा था कि योगी आदित्यनाथ अगर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी जैसा कर दिया जाएगा। मालूम हो, दशहरा की रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तब तीन हमलावर उन पर गोली चलाकर फरार हो गए थे। बाबा सिद्दीकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000