बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, पिलर का स्ट्रक्चर गिरा, दो मजदूरों की हुई मौत

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दौरान हादसा हो गया। एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल ढह गया। कॉन्क्रीट के भारी मलबे में मजदूर फंस गए. दो मजदूर के शव बरामद किए गए। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। यह हादसा माही नदी के पास चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक बयान में कहा कि माही नदी पर मंगलवार (5 नवंबर) की शाम तीन मजदूर कॉन्क्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए. एक मजदूर को बचा लिया गया है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

अब तक 12 पुलों का निर्माण…

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के लिए गुजरात में कुल 20 नदी पुल में से 12 का निर्माण पूरा हो गया चुका है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारा कुल 508 किलोमीटर लंबा है। एनएचएसआरसीएल ने कहा कि गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर 120 मीटर लंबा पुल हाल में पूरा हुआ। इसके साथ ही 12 पुल का निर्माण पूरा हो गया है।

गुजरात में 352 किलोमीटर का प्रोजेक्ट…

बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात का 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र का 156 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भड़ूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती जैसे कुल 12 स्टेशन की योजना है।

तीन घंटे में पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद का सफर…

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी इस सफर में छह से आठ घंटे का समय लगता है। नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल 29 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशनों (दक्षिण गुजरात में) के बीच नौ पुल हैं। खरेरा, अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है। ये गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किलो मीटर और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किलो मीटर की दूरी पर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000