‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत

गुजरात के सूरत में रिश्वतखोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी को छुट्टी देने के लिए उससे रिश्वत मांगी गई। दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सूरत महानगरपालिका के वॉच एंड वार्ड विभाग में तैनात एक सिक्योरिटी ऑफिसर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से उसकी गर्भवती पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए ड्यूटी से छुट्टी देने के बदले रिश्वत मांगी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शैलेष मणीलाल पारेख के रूप में हुई है। वह सूरत महानगरपालिका के वॉच एंड वार्ड विभाग में क्लास-3 सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर तापीपुरा स्थित कार्यालय में तैनात था। ACB के मुताबिक, पीड़ित भी महानगरपालिका के इसी विभाग का कर्मचारी है। उसकी पत्नी गर्भवती हैं और उसे मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर और अस्पताल ले जाना पड़ता था। पत्नी की चिकित्सकीय जरूरतों के चलते कर्मचारी को कई बार ड्यूटी के दौरान उनके साथ अस्पताल जाना पड़ता था।

गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए मांगी थी छुट्टी

आरोप है कि ड्यूटी के दौरान छुट्टी पर जाने को लेकर सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेष पारेख ने पीड़ित से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अधिकारियों का कहना है कि रकम देने के बाद कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उसकी गैरहाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी और इस संबंध में कोई मेमो भी जारी नहीं किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की जानकारी ACB को दी। इसके बाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकायत की प्राथमिक जांच की और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

चेंबर में ACB ने बिछाया जाल

ACB के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को तय योजना के तहत कार्रवाई शुरू की गई। शिकायतकर्ता आरोपी अधिकारी के संपर्क में पहुंचा और दोनों के बीच रिश्वत की रकम को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद, शैलेष पारेख ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये ले लिए। रकम लेते ही पहले से तैयार ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। यह ट्रैप सूरत महानगरपालिका के तापीपुरा स्थित कार्यालय में सिक्योरिटी ऑफिसर के चेंबर में किया गया।

ACB के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी 25 हजार रुपये की रकम बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरे ट्रैप ऑपरेशन को सूरत ग्रामीण ACB पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एस. डी. धोबी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |     उमेश पाल हत्याकांड: गया जेल में मिला अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000