झांसी आगजनी हादसे के बाद दुर्ग में अलर्ट जारी, सभी अस्पतालों को कलेक्टर के निर्देश

दुर्ग। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगी थी। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना से सबक लेते हुए दुर्ग कलेक्टर ने जिले के सभी निजी और शासकीय अस्पतालों में एहतियाद बरतने के लिए अलर्ट जारी किया है।

दुर्ग जिले के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी…

झांसी में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग कलेक्टर ने जिले के तमाम निजी और शासकीय अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग जिला चिकित्सालय, सुपेला शासकीय चिकित्सालय, सेक्टर 9 अस्पताल और श्री शंकराचार्य अस्पताल के अलावा सभी आरोग्यम सेंटर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

प्राइवेट अस्पतालों को भी दिया निर्देश…

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस संबंध में बताया कि राज्य शासन के द्वारा पिछले 6-7 महीने से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारी जितनी भी शासकीय अस्पताल है, उनकी फायर ऑडिट ईएनएम, होमगार्ड कमांडेंट और बिजली विभाग की टीम ने की है। उनके द्वारा जो सुझाव दिए गए थे, उन पर अमल किया जा रहा है। मूल रूप से अग्नि शमन यंत्र सभी जगहों पर होनी चाहिए। उनका सालाना सत्यापन, रिफ्यूलिंग लगातार हो रही है।

सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों को भी हमने वर्कशॉप कर जानकारी दे दी है। विशेषकर झांसी की घटना के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी शासकीय अस्पतालों का एक बार निरीक्षण कर लें। साथ ही जो प्राइवेट अस्पताल को निर्देश दिए गए थे, उसकी क्या स्थिति है, उसकी जांच की जा रही है। हमारी टीम सतर्क है और मुझे पूरी उम्मीद है कि दुर्ग जिले में इस प्रकार की कोई घटना नहीं होगी।

हादसे से निपटने के लिए दुर्ग जिला तैयार…

 दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का कहना है कि दुर्ग पूरी तरह से किसी भी हादसे से निपटने के लिए तैयार है। वहीं, तमाम तरह की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है, लेकिन यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस तरह की घटना को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन कितना अलर्ट है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000