सिपाही कि हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती दिल्ली ड्यूटी के दौरान सिपाही की चाकू मारकर हत्या; आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली By Khulasa India News Desk On Nov 23, 2024 474 दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही किरणपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ड्यूटी के दौरान बदमाशों ने शुक्रवार रात सिपाही की हत्या कर दी। पुलिस ने उनका शव गली नंबर 13 में लथपथ हालत में पाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बता दें, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। बैठक में राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उसके अगले दिन ही गोविंदपुरी में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई। आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल… घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा- दिल्ली में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल हो गया है कि अब आम लोग तो छोड़िए पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। लेकिन दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार BJP के LG और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें दिल्लीवालों की जान की कोई चिंता नहीं है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया… कॉन्स्टेबल किरणपाल 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मार्च 2024 में उसकी गोविंदपुरी थाने में पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले वह किशनगढ़ थाने मेंडेस्क पर थे। बदमाशों ने पुलिस चेक पोस्ट से 200 मीटर की दूरी पर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार… वहीं, इस हत्या मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही आरोपी की सूचना पुलिस को मिली, टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली। बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। मौके पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय सेन भी पहुंचे। अभी तक की पूछताछ में यही पता चला है कि तीन बदमाशों ने कांस्टेबल किरणपाल को पेट्रोलिंग के दौरान पूछताछ करने पर उसके ऊपर हमला कर दिया था, जिसमें चाकू लगने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। अपराध 474 Share