महाराष्ट्र में बीजेपी के इस बड़े नेता का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, एकनाथ शिंदे को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी जीत दिलाने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। इससे नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जबकि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा और वह पांच साल तक पद पर बना रहेगा। यानी सीएम पद किसी भी पार्टी को शेयर नहीं किया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय…

बीजेपी के मुताबिक ढाई साल पहले देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनना था लेकिन बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाया और एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया। ऐसे में इस बार भी बीजेपी सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं बल्कि शिंदे के विधायकों से डबल से ज्यादा और बहुमत के करीब है। ऐसे में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तो तय है और देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे। 5 साल तक बीजेपी का ही सीएम रहेगा इसमें कोई गुंजाइश नहीं है कि सीएम पद का कोई बंटवारा हो।

एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को मिल सकता है ये मंत्रालय…

सूत्रों ने बताया कि जिस तरह फडणवीस डिप्टी सीएम बनकर शिंदे के नेतृत्व में ढाई साल काम किए। ठीक वैसे ही एकनाथ शिंदे भी फडणवीस के नेतृत्व में डिप्टी सीएम बनकर सरकार में रहेंगे। ऐसी संभावना है शिंदे को शहरी विकास या PWD मंत्रालय दिया जा सकता है जो भारी भरकम मंत्रालय है। सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है और वो भी डिप्टी सीएम रहेंगे। जबकि गृह विभाग हमेशा की तरह बीजेपी के पास रहेगा यानी कि देवेंद्र फडणवीस ही गृह मंत्रालय भी संभालेंगे।

एकनाथ शिंदे के पास है ये विकल्प…

दूसरी संभावना यह है कि एकनाथ शिंदे अपने किसी दूसरे नेता की डिप्टी सीएम का पद दे सकते है। शिंदे गुट के उदय सामंत , शंभुराजे देसाई, या दीपक केसरकर ये नाम हो सकते हैं। एकनाथ शिंदे आने वाले समय में राज्यसभा से दिल्ली की राजनीति में एंट्री कर केंद्र में मंत्री पद ले सकते हैं। हालांकि केंद्र में वह जाएंगे इसकी संभावना बहुत कम है।

उद्धव की राजनीतिक विरासत में आखिरी कील ठोकने की तैयारी में बीजेपी और शिंदे …

दरअसल आने वाले समय में दो दर्जन से ज्यादा महानगर पालिका के चुनाव है। इसमें मुंबई से लेकर ठाणे तक चुनाव होना है। ऐसे में शिंदे के सामने असली शिवसेना वाली कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। ठाणे महानगर पालिका में शिंदे काबिज होने के लिए बीजेपी का सहारा लेंगे तो  मुंबई में बीजेपी महानगर पालिका में काबिज होगी जिसके लिए शिंदे के सहारे की जरूरत होगी।

मुंबई और ठाणे महानगर पालिका उद्धव के हाथ से गई तो उनकी राजनीतिक विरासत में ये आखिरी कील साबित होगी। अकेले ठाणे जिले में ही आधा दर्जन महानगर पालिका है। मीरा भयंदर वसई विरार सहित पुणे नाशिक औरंगाबाद नागपुर पिंपरी सहित  सभी अन्य जिले के मनपा चुनाव बाकी हैं।

रामदास अठावले बोले- फडणवीस ही बनेंगे मुख्यमंत्री…

वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जब एकनाथ शिंदे को पता चला कि बीजेपी आलाकमान ने (महाराष्ट्र के) सीएम के तौर पर देवेंद्र फड़णवीस को चुना है तो वह थोड़े नाखुश हुए, जिसे मैं समझ सकता हूं। लेकिन बीजेपी को 132 सीटें मिली हैं सीटें और इसलिए मुझे लगता है कि एक रास्ता होना चाहिए, देवेंद्र फड़नवीस को सीएम बनाया जाना चाहिए। अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के इच्छुक नहीं हैं, तो उन्हें पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000