पलटी हुई बस की (फाइल फोटो) राजस्थान दर्दनाक सड़क हादसा; पिकनिक मनाने जा रहे थे स्टूडेंट्स, अनियंत्रित होकर पलटी बस तीन लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Dec 8, 2024 285 जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा पाली के देसूरी थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब मोड के पास, देसूरी की नाल के नजदीक हुआ। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं बस में सवार थे। मामला राजस्थान के पाली का है। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये छात्र पिकनिक मनाने के लिए परशुराम महादेव जा रहे थे। हादसे के बाद राजसमंद के एसपी और कलेक्टर ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दुर्घटना 285 Share