बेल पर छूटे रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या, शव के टुकड़े कर कई जगह फेंके

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रेप के आरोपी एक व्यक्ति ने पीड़ित लड़की की कथित रूप से हत्या कर दी है। आरोपी कुनु किशन उसी लड़की से रेप के आरोप में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की की हत्या के बाद आरोपी ने उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया।

इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का झारसुगुड़ा से अपहरण किया गया और राउरकेला में उसकी हत्या की गई. वेस्टर्न रेंज के आईजी हिमांशु लाल ने इंडिया टुडे को बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई थी। आईजी के मुताबिक,

“झारसुगुड़ा थाने में लड़की के परिवार की शिकायत पर एक रिपोर्ट फाइल की गई थी। नाबालिग लड़की की तस्वीर के साथ उसे खोजने की कोशिश शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी और नाबालिग लड़की एक साथ थे।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में कुबूल किया कि उसन रेप पीड़िता का मर्डर किया, लेकिन शुरुआती पूछताछ में उसने जांच को भटकाने की भी कोशिश की थी। पहले आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ब्राह्मणी नदी में बॉडी को फेंका है, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया है कि शरीर के कुछ टुकड़ों को हनुमान बटिका-तारकेरा डैम के किनारे फेंका है। पुलिस ने बताया कि लाश के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल अगस्त में नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने धरुआदिही थाने में रेप केस दर्ज करवाया था. आरोपी को पिछले साल दिसंबर में जमानत पर रिहा किया गया था।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने सजा से बचने के लिए लड़की की हत्या की साजिश रची थी। मर्डर की प्लानिंग वो जमानत पर रिहा होने के बाद से ही कर रहा था, ताकि पीड़िता कोर्ट के सामने बयान नहीं दे पाए।

आईजी ने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वे स्पीडी ट्रायल की मांग कर रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस ने आरोपी के अलावा उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000