मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को पेट्रोल से जिन्दा जलाया,जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के जयपुर जिले में दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। बगरू थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा गांव में गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक आवासीय कॉलोनी में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, बेगस बोराज रोड पर सुनसान जगह पर बैठे कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया।

आसपास के लोगों ने जब आग की लपटों में युवक को चिल्लाते हुए देखा तो उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह जल चुका था। घायल युवक को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, पुलिस अधिकारी डीसीपी अमित बुडानिया, एसीपी हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

दोस्त ले गए थे साथ

मृतक की पहचान राकेश गुर्जर के रूप में हुई है। उसके पिता मोहर सिंह गुर्जर ने बगरू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे राकेश के दोस्त मनोज कुमावत और हरिमोहन मीणा उसे घर से अपने साथ ले गए। शाम को सूचना मिली कि राकेश को पेट्रोल डालकर जला दिया गया है। मोहर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि राकेश के एक साथी ने घटना का वीडियो बनाया था। इस वीडियो में राकेश ने मरने से पहले आरोप लगाया कि मनोज कुमावत और हरिमोहन मीणा ने मिलकर उसे जलाया है।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने और मामले की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000