बांदा के बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को 1482 मतों के अंतर से किया पराजित  

बांदा- जनपद के नगर पंचायत बबेरू के उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को करीब 1482 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन ली है। नगर पालिका अतर्रा के वार्ड नंबर 4 सुदामा पुरी की रिक्त सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं बांदा नगर पालिका के स्वराज कॉलोनी वार्ड में अंशु वर्मा ने जीत हासिल कर अपनी सीट बरकरार रखी है।

बबेरू नगर पंचायत सीट के उपचुनाव में 17 दिसंबर को हुए मतदान में भाजपा, कांग्रेस, सपा और आजाद समाज पार्टी सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। आज गुरुवार काे कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हुई। कुछ ही घंटे में नतीजे सामने आ गए। उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद गुप्त ने 4709 मत हासिल किया। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को 3287 वोट मिले।

इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 1482 मतों के अंतर से हरा दिया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा को 2142 मत प्राप्त हुए। यह सीट नगर पंचायत के अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई थी। समाजवादी पार्टी ने दिवंगत अध्यक्ष की पत्नी वसदेईया को चुनाव मैदान में उतारा था, जिन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा।

इसी तरह से नगर पालिका परिषद अतर्रा और बांदा में एक-एक वार्ड में सदस्यों के निधन के बाद रिक्त हुई सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया। अतर्रा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 सुदामापुरी में समाजवादी पार्टी की कांति देवी ने 342 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के अमित कुमार 284 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस के संजय कुमार 121 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।

बांदा के वार्ड नंबर 14 स्वराज कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी अंशु वर्मा ने 1053 मत पाकर जीत दर्ज की। भाजपा की सुनीता सिंह 726 मत हासिल करके दूसरे स्थान पर और समाजवादी पार्टी की भावना सिंह 507 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं। जीत के बाद बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000