मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है’, संध्या थिएटर हादसे पर इमोशनल हुआ ‘पुष्पा’, एक्टर अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन इससे पहले कि अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ का जश्न मनाते, इससे पहले ही वो एक गंभीर मामले में आरोपी बन गई। फिल्म के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर की संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके लिए पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को भी आरोपी बनाया। एक रात जेल में बिताने के बाद अंतरिम जमानत पर बाहर आए ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने अब शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर थिएटर हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही अल्लू अर्जुन ने ये भी कहा कि उनके चरित्र की हत्या की जा रही है।

मेरे चरित्र की हत्या की जा रही…

‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं बच्चे (अस्पताल में भर्ती) की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, यह बहुत अच्छा है। बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता। मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है। कृपया मुझे जज न करें। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं। मैंने सम्मान कमाया है, और अगर उस पर रातों-रात सवाल उठाया जाता है, तो इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह किसी के लिए व्यक्तिगत नहीं है। मैं अमानवीय नहीं हूं। जबकि पूरा देश जश्न मना रहा है, मैं अपने जीवन के सबसे निचले स्तर पर हूं।’

अपमानित महसूस कर रहा हूं…

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। बहुत सी गलत बातें फैलाई जा रही हैं। मैं बेहद अपमानित महसूस कर रहा हूं। मेरी फिल्म की सफलता को एक तरफ रख दें, मैं अभी तक बाहर नहीं गया हूं या थिएटर में फिल्म नहीं देखी है।’ गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान एक थिएटर में भगदड़ मामले में शुक्रवार, 13 दिसंबर शाम को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अभिनेता को अंतरिम जमानत दे दी थी, जबकि इससे पहले उसी दिन निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जेल अधिकारियों द्वारा जमानत आदेश प्राप्त करने में देरी के कारण उन्हें जेल में ही रात बितानी पड़ी। जेल अधिकारियों ने अगली सुबह अभिनेता को जेल के पिछले गेट से बाहर निकाला. उन्हें एक एस्कॉर्ट वाहन में भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000