दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने आर्केस्ट्रा डांसर के सिर में गोली मारकर की हत्या, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने 30 साल की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा कुमारी नाम की डांसर को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर चौक के निकट नर्तकी मोहल्ला स्थित उसके घर में सिर में गोली मारी गई। घटना रविवार की शाम चार बजे की है। पुलिस ने पीड़िता की लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हुसैनाबाद थाने के प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

हुसैनाबाद थाने के प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि हिरासत में लिए गए लोगों में अपराधी भी शामिल है। हुसैनाबाद उप-संभागीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद याकूब ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मृत डांसर के परिवार का बयान दर्ज किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधियों ने महिला को फोन कर घर से बाहर बुलाया। पूजा देवी अपनी दस वर्षीया बेटी को साथ में लेकर घर से महज सौ कदम की दूरी पर पहुंची। अपराधियों ने उसे एक होटल के पास बुलाया जहां दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर बहस होने लगी। इसी दौरान एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर उसकी बांई कनपटी में सटाकर गोली मार दी।

महिला की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जपला दंगवार मुख्य सड़क को रविवार की शाम में जाम कर दिया हैं। उत्तेजित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मृतका के आश्रित को बीस लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000