आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच थी पुरानी दुश्मनी छत्तीसगढ़ संतान नहीं होने पर दंपती में होता रहता था विवाद, फिर शराब के नशे में पत्नी ने कर दी पति की हत्या By Khulasa India News Desk On Dec 25, 2024 173 अंबिकापुर। मैनपाट के नर्मदापुर निवासी दंपती के कोई संतान नहीं थे। इस वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच संतान की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया और पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गई। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर के खालपारा निवासी बलिराम माझी 28 वर्ष अपनी पत्नी नइहरो बाई 26 वर्ष के साथ रहता था। शादी के 5 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों एक-दूसरे को कसूरवार ठहराते थे। मंगलवार की रात दोनों घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच संतान नहीं होने को लेकर फिर विवाद हो गया। इसी बीच नशे में पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर व कनपटी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पति लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सुबह रिश्तेदार ने देखी लाश… हत्या करने के बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। इधर सुबह गांव में ही रहने वाला मृतक का रिश्तेदार युवक वहां पहुंचा तो देखा कि बलिराम का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। वहीं उसकी पत्नी घर से गायब है। फिर उसने इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाने में दी। पुलिस कर रही पत्नी की तलाश… घर में ग्रामीण की लाश पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। अपराध 173 Share