चाची ने ही करवाई भाजपा MLC के चाचा की हत्या, 5 लाख में 4 लोगों को दी गई सुपारी

पुणे। महाराष्ट्र के भाजपा एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा सतीश वाघ के हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या की साजिश एमएलसी की चाची ने रची थी। पुलिस ने मृतक सतीश की पत्नी मोहिनी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहिनी ने अपने प्रेमी से पति को मौत के घाट उतारने को कहा था। इसके बाद चार लोगों को हत्या की सुपारी दी गई।

अपहरण के बाद हुई थी हत्या…

नौ दिसंबर को महाराष्ट्र के पुणे में 55 वर्षीय सतीश वाघ की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुणे के शेवालवाड़ी चौक के पास से सतीश का एक कार में अपहरण किया गया था। वहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर पुणे-सोलापुर हाईवे पर यवत के नजदीक उनकी हत्या की गई थी।

पांच लाख रुपये में दी सुपारी…

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शैलेश बलकावड़े ने बताया कि मोहिनी वाघ (48) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि वह पति की हत्या की साजिश में शामिल थी। मोहिनी ने अपने पूर्व किरायेदार अक्षय जावलकर (29) से अपने पति की हत्या करने को कहा था। बाद में जावलकर ने चार लोगों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने सुपारी की रकम जब्त कर ली है।

पति को पता चला तो जताया विरोध…

आयुक्त ने बताया कि जावलकर का परिवार कई सालों तक सतीश वाघ के घर पर बतौर किरायेदार रह चुका है। इसी दौरान अक्षय और मोहिनी के बीच संबंध बन गए। जांच में यह भी सामने आया है कि सतीश को इसकी भनक लग चुकी थी। उसने पत्नी के सामने विरोध भी जताया। बाद में अक्षय का परिवार कहीं और रहने लगा। मगर मोहिनी और अक्षय के बीच बातचीत होती रही।

अब तक छह लोग हत्थे चढ़े…

पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अक्षय के साथ रिश्तों को लेकर सतीश अपनी पत्नी मोहिनी को पीटता भी था। हत्याकांड में पुलिस अब तक मोहिनी वाघ और अक्षय जावलकर के अलावा पवन श्यामसुंदर शर्मा, नवनाथ अर्जुन गुरसाले, विकास सीताराम शिंदे और आतिश जाधव को गिरफ्तार कर चुकी है। मोहिनी वाघ को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000