भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, चार की मौत, सात लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट में नए साल के पहले दिन एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक परिवार के लोग स्कॉर्पियो कार में सवार होकर नए साल पर तीर्थ यात्रा के लिए गंगापुर जा रहे थे। कार जब अक्कलकोट के मिंदारगी पहुंची तो स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दो महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के नीचे फुटपाथ पर उतर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आपात सेवा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर आम लोगों की भी भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आपात सहायता कर्मियों ने आम लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अक्कलकोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित नांदेड़ जिले के निवासी थे और गंगापुर के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे।

हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। नए साल के मौके पर हुई दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000