टेल्को स्टेडियम के पास सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में स्थित टेल्को स्टेडियम के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब रात 2 बजे हुआ, जब तीनों युवक गोल चक्कर के पास अपनी गाड़ी घुमा रहे थे और अचानक गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर हुआ एक युवक की मौत…

सूचना के अनुसार, हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मृतकों की पहचान और घायल युवक का इलाज…

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय रोशन कुमार और 20 वर्षीय आयुष चौहान के रूप में हुई है। रोशन कुमार टेल्को थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया रोड नंबर 1 के 215 नंबर के निवासी थे। आयुष चौहान टाटा कमिंस के कर्मचारी के बेटे थे। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय आयुष कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जिनका इलाज टीएमएच के आईसीयू में चल रहा है।

नए साल का जश्न बना मातम…

इस हादसे ने नए साल के जश्न के बीच मातम का माहौल फैला दिया। युवकों की आकस्मिक मौत ने उनके परिवारों और दोस्तों को गहरे शोक में डाल दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000