I Love You Darling कहकर 62 साल के MBBS प्रोफेसर ने लैब असिस्टेंट को दबोचा, किस करने की कोशिश

अमरोहा। इश्क और प्यार-मोहब्बत की कोई उम्र नहीं होती, इस बात को एक 62 साल के प्रोफेसर ने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। इसके बाद मामले पुलिस थाने तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के अमहोरा रंगीन मिजाज प्रोफेसर का कारनामा सामने आया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के अंदर अपने से आधी उम्र की लैब असिस्टेंट को दबोच लिया। शोर मचाने पर पहले भागने के बजाए उससे आई लव यू डार्लिंग कहने लगे। बार-बार एतराज जातने पर भी जिद पर अड़ा रहा और महिला को किस करने की भी कोशिश की। महिला लैब असिस्टेंट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां मूलरूप से मेरठ निवासी 62 वर्षीय एमबीबीएस चिकित्सक प्रोफेसर है। वहीं गजरौला निवासी 34 वर्षीय पीड़िता कोरोना वार्ड में लैब असिस्टेंट हैं। जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर 30 दिसंबर को केक लेकर पीड़िता के पास पहुंच गए। पीड़िता को आई लव यू डार्लिंग बोलकर किस करने की कोशिश करने लगे। पीड़िता ने रोकने का प्रयास किया तो अजीबोगरीब बाते करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आरोपी प्रोफेसर वहां से भाग गया।

सेना में सेवा दे चुका है आरोपी प्रोफेसर…

महिला के बुलाने पर उनके परिजन भी यूनिवर्सिटी आ गए। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर पहले सेना में चिकित्सकीय सेवाएं दे चुका है। वहां से भी इन्हीं हरकतों के चलते हटा दिया गया था। यहां आने के बाद पीड़िता पर बुरी नजर रखता था और उसका नंबर भी हासिल कर लिया था। इसके बाद पीड़िता को मैसेज भी करता था।

प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज…

यूनिवर्सिटी के चांसलर ने आरोपी प्रोफेसर, पीड़िता और अन्य सीनियर्स को केबिन में बुलाया। यहां आरोपी से जवाब मांग गया। इस पर आरोपी प्रोफेसर ने सबके सामने कहा कि वह लैब असिस्टेंट को पसंद करता है, उसने कोई गुनाह नहीं किया है। इस जवाब के बाद पीड़िता की शिकायत पर चांसलर ने जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तार का प्रयास जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000