बेंगलुरु में बच्चों को जहर देकर कपल ने किया सुसाइड: फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ऐसी घटना घटी है, जिसे सुन हर कोई परेशान है। बात दें कि बेंगलुरु से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया है। हालांकि इस बार मृतकों की संख्या एक नहीं बल्कि चार है। मालूम हो कि अतुल ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मगर अब जो मामला बेंगलुरु से सामने आया वो काफी दर्दनाक है। यहां एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। इनमें एक दंपति, उनकी पांच साल की बेटी और दो साल का बेटा शामिल है। पुलिस के अनुसार, अनूप कुमार (38) और उनकी पत्नी राखी (35) ने अपने बच्चों को जहर देकर खुद फांसी लगा ली। यह घटना बेंगलुरु के आरएमवी 2nd स्टेज इलाके में उनके किराए के मकान में हुई।

प्रयागराज का था परिवार…

 पुलिस ने बताया है कि परिवार के सभी सदस्य उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के निवासी थे और अनूप पिछले दो सालों से बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत थे। सोमवार सुबह परिवार की घरेलू सहायिका जब काम के लिए पहुंची, तो उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर उसने पड़ोसियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

घर में प्रवेश करने पर पुलिस ने दंपति और उनके बच्चों के शव पाए। परिवार द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल), शेखर एच टेक्कनावर ने बताया कि उन्होंने अनूप कुमार के रिश्तेदारों को सूचना दे दी है। फिलहाल, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000