राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, 7 हजार फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को मिलेंगे हर महीने हजारों रुपये

राजस्थान सरकार ने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए पहली बार सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ के लिए नव प्रसारक नीति जारी की है। राजस्थान में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर न्यू ब्रॉडकास्टर पॉलिसी” जारी की है। इस नीति के तहत चयनित इंफ्लुएंसर्स को हर महीने 25,000 का भुगतान किया जाएगा।

इंफ्लुएंसर्स को दो श्रेणियों में बांटा गया है…

इस नीति में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को उनके फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स की संख्या के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा किया गया है। जिन इंफ्लुएंसर्स के 1 लाख या उससे ज़्यादा फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स हैं, वे श्रेणी A में आएंगे और उन्हें 25,000 रुपये हर महीने दिया जाएगा। वहीं, जिनके फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स की संख्या 7 हजार से 1 लाख के बीच है, वे श्रेणी B में होंगे और उन्हें 15,000 रुपये हर महीने मिलेंगे। जिला स्तर पर हर श्रेणी से एक-एक इंफ्लुएंसर का चयन किया जाएगा, जबकि संभाग स्तर पर श्रेणी A में दो और श्रेणी B में एक इंफ्लुएंसर का चयन होगा।

कैटेगरी A: जिनके 1 लाख या उससे अधिक फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स हैं, उन्हें हर महीने 25 हज़ार रूपये मिलेंगे।

कैटेगरी B: जिनके फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स की संख्या 7,000 से 1 लाख के बीच है, उन्हें हर महीने 15 हज़ार रूपये मिलेंगे।

सरकार करेगी कंटेंट बनाने में मदद… 

चयनित इंफ्लुएंसर्स को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी के अधीन कार्य करना होगा, जो इनकी निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे। विभाग इन इंफ्लुएंसर्स को कंटेंट क्रिएशन, वीडियो-ऑडियो एडिटिंग, SEO, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांडिंग जैसी कौशल सीखने में भी मदद भी करेगा।

हर रोज़ करना एक पोस्ट अपलोड… 

इंफ्लुएंसर्स  को ‘फेसबुक’, ‘एक्स’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘यूट्यूब’ में से अपने कम से कम दो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों से संबंधित एक पोस्ट हर रोज़ अपलोड करना होगा। साथ ही ये सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया ‘हैंडल्स’ के पोस्ट्स को प्रतिदिन शेयर अथवा री-पोस्ट कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

बजट में हुई थी घोषणा… 

बयान के अनुसार ‘उन्हें इन कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने प्लेटफार्मों पर सरकारी सामग्री को साझा करने या फिर से पोस्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।’ राजस्थान भर में कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ को शामिल करने के लिए राज्य बजट 2024-25 में नीति की घोषणा की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000