ऑफिस में लगातार बेइज्जती करने पर सहकर्मी ने की हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सहकर्मियों ने अपने साथी गोलू की हत्या कर दी। गोलू पर आरोप था कि वह लगातार उन्हें ऑफिस में अपमानित करता था, जिसके चलते दोनों आरोपियों ने बदला लेने का फैसला किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है हत्या की पूरी घटना…

पुलिस को मंगलवार रात रामपुरा इलाके में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो उन्हें एक सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान 25 साल के गोलू के तौर पर हुई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया रील से मिले अहम सुराग…

जांच के दौरान डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया कि गोलू सोशल मीडिया पर 30 साल के रंजीत के साथ अक्सर रील्स बनाता था। पुलिस ने रंजीत के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की, जिससे कुछ अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और दो आरोपियों रंजीत और 23 साल के नीरज वर्मा रामपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के सामने आरोपियों की बयानबाजी…

पुलिस के मुताबिक, गोलू और आरोपी रंजीत तथा नीरज पहले एक साथ तंबू हाउस में काम करते थे और बाद में फुटवियर कंपनी में भी एक साथ काम करने लगे थे। गोलू उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से अपमानित करता था। एक बार गोलू ने रंजीत और नीरज को शारीरिक तौर पर पीटा भी था, जिसके बाद उनकी नाराजगी और भी बढ़ गई थी।

इसके बाद, बदला लेने की भावना से प्रेरित होकर रंजीत और नीरज ने गोलू को एक सुनसान जगह पर बुलाया और लाठी से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। इस हत्याकांड से जुड़ी अन्य जानकारी की तलाश की जा रही है, और आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000