करंट लगा तो खंभे से उल्टा लटका लाइनमैन…बिजली विभाग ने खतरे में डाल दी जान !

बरेली। बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी (लाइनमैन) करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पूरे मामले विभागीय लापरवाही खुलकर सामने आई है। बताया जा रहा है, कि काम के दौरान अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने के बाद संविदा कर्मचारी खंभे पर उल्टा लटक गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा मामला रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर का है। बुधवार दोपहर सीबीगंज बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मचारी लाइनमैन विनोद राठौर 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन की मरम्मत करने के लिए गए थे। बिजली घर से उन्होंने शटडाउन लिया था, खंभे पर चढ़कर विनोद ने अपना काम शुरू किया। वह काम कर ही रहे थे कि अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। उन्हें करंट का जोर का झटका लगा और बुरी तरह झुलस गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विनोद खंभे से उल्टे लटकते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लाइनमैन को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। मिनी बाइपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती विनोद का इलाज किया जा रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा

बड़ी विभागीय लापरवाही खुलकर ये सामने आई कि लाइनैन को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा दिया गया। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले सेफ्टी हेलमेट की जगह लाइनमैन बाइक वाला हेलमेट पहनकर काम कर रहा था। कर्मचारी लंबे समय से सेफ्टी उपकरणों की मांग कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000