दिल्ली विस चुनाव 2025:भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 70 में से 68 सीट पर उम्मीदवार तय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल नौ सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है।दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं और भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है।माना जा रहा है कि बची हुई दो विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों को दी जा सकती हैं।

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।दूसरी लिस्ट में भी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी थी।तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम था। मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया था। अब चौथी लिस्ट में नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।

दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है और कई उम्मीदवार नामांकन भी कर चुके हैं। 17 जनवरी नामांकन के लिए आखिरी दिन है।ऐसे में भाजपा को अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बची हुई दो सीटों पर भी कुछ ही घंटों के अंदर उम्मीदवार तय करने होंगे।

भाजपा ने चार जनवरी को 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कम से कम छह दलबदलुओं को टिकट दिया गया था। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट मिला है, जबकि पूर्व पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने 11 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें भी 29 नाम थे।दूसरी लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल थे। वहीं कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया। राज करण खत्री को नरेला और सूर्य प्रकाश खत्री को तिमारपुर से उम्मीदवार बनाया गया। गजेंद्र दराल को मुंडका, बजरंग शुक्ला को किराड़ी, करम सिंह कर्मा को सुल्तानपुर माजरा, करनैल सिंह शकूर बस्ती सीट, तिलक राम गुप्ता त्रिनगर, मनोज कुमार जिंदल सदर बाजार से और सतीश जैन चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000