जलगांव ट्रेन हादसा; रेलवे लाइन पर पड़े कपड़े और पत्थरों में मां को तलाशता दिखा दुख में डूबा बेटा

जलगांव। नेपाल की महिला कमला भंडारी की जलगांव के पचोरा के पास हुए पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मौत हो गई। ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग चलती हुई ट्रेन से कूद गए और विपरीत दिशा से आ रही अन्य ट्रेन से टकरा गए। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। कमला भंडारी भी इसी ट्रेन में सवार थीं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद उनके पुत्र तपेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उस स्थान पर जो भी मौजूद था वह अपने आंसू नहीं रोक सका।

कमला भंडारी के बेटे तपेंद्र ने लखनऊ में अपनी मां को पुष्पक एक्सप्रेस में बिठाया था। उन्हें ट्रेन में विदा करने से पहले तपेंद्र ने रेलवे स्टेशन पर उनकी एक तस्वीर ली थी। तब तपेंद्र भंडारी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह तस्वीर उनकी मां की अंतिम तस्वीर होगी। दुर्भाग्य से वह तस्वीर उनकी मां की आखिरी तस्वीर बन गई।

तपेंद्र की मां कमला भंडारी और पत्नी राधा भंडारी पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से मुंबई जा रही थीं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई तो अफरा-तफरी मच गई। इसी अफरा-तफरी के बीच कमला भंडारी भी कोच से बाहर कूद गईं और दुर्भाग्यवश उनकी भी कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।

कमला भंडारी की मृत्यु के बाद उनके बेटे तपेंद्र जलगांव पहुंचे और जैसे ही तपेंद्र घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने दुख और गुस्से में अपनी कार तोड़ डाली। अपनी मां का शव देखने के बाद तपेंद्र को उनकी मौत होने का यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब दुर्घटनास्थल पर उन्होंने अपनी मां का एक कपड़ा देखा तो उनका और उनके परिवार का दुख आंखों से दरिया बनकर बह निकला।

दुख में डूबे तपेंद्र उस स्थल पर पड़े पत्थरों को एकत्रित कर रहे थे जहां पर उनकी मां का कपड़ा मिला था और खून के निशान थे। वे कपड़े और रेलवे की पटरी के बीच में पड़े पत्थर, मिट्टी में अपनी मां को ढूंढते हुए दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और अन्य लोग उन्हें ढाढस बंधाने की कोशिश करते रहे। तपेंद्र ने कहा कि उन्होंने पुष्पक ट्रेन के साथ लखनऊ स्टेशन पर मां की फोटो ली थी। वही उनकी अंतिम याद बन गई।

इस हादसे के बाद जिला सामान्य अस्पताल में कमला भंडारी के शव का पोस्ट मार्टम किया गया। प्रशासन ने शव को ट्रेन से नेपाल भेजने की व्यवस्था की है। तपेंद्र ने कहा कि वे उसी ट्रेन से अपनी मां का शव नहीं ले जाना चाहते जिसमें यह हादसा हुआ। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनकी मां के शव को एंबुलेंस या एयर एंबुलेंस से ले जाने की व्यवस्था की जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000