दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से दहशत

गोरखपुर के सहजनवा इलाके के भक्सा गांव में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या से हड़कम्प मच गया। दोनों बच्चे ममेरे भाई थे, जो गुरुवार शाम से ही घर से लापता थे। दोनों का शव अर्द्धनग्न अवस्था में सरसों के खेत में पड़ा मिला। एक बच्चा कक्षा 6 तथा दूसरा कक्षा 5 का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीण नाराज है। पुलिस के अधिकारी लगातार गांव वालों को समझाने में लगे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों शवों में एक का हाथ और दूसरे का हाथ-पैर बांधकर गला रेता हुआ था। बच्चों की आवाज बाहर न आने पाए, इसलिए हत्यारे ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। दोनों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। सहजनवा पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

चिलुआताल इलाके के नवापार के रहने वाले राकेश की ससुराल सहजनवा इलाके के भक्सा गांव में है। उनका 12 वर्षीय बेटा प्रिंस अपने मामा इंद्रेश के घर गया था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रिंस और उसके मामा राकेश का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक खेलने के लिए गांव में निकले। लेकिन, काफी देर बीत जाने के बाद भी दोनों वापस घर नहीं लौटे। देर रात होने पर परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। परिवार के लोग गांव और रिश्तेदारी में तलाश कर ही रहे थे, इस बीच गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में दोनों का शव मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000