ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा बना जानलेवा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 लोग हुए घायल

गाजियाबाद में कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो भीषण सड़क हादसे हुए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जहां करीब 35 वाहन आपस में टकरा गए, जबकि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इन हादसों के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों हादसे घने कोहरे की वजह से हुए। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच लोगों को चोट आई हैं, जिसमें एक पीड़ित की हालत गंभीर है। इसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

ईस्टर्न पेरिफेरल पर टकराईं 35 गाड़ियां…

गाजियाबाद में एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में सुबह तकरीबन 10 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बागपत की तरफ से आने वाली लाइन में एक के बाद करीब 35 वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि ये हादसा घने कोहरे की वजह से घटित हुआ है।

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हुए हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और एक व्यक्ति घायल गया। घायल को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के शिकार क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे हादसे में 5 घायल…

इसी तरह मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली दिशा में करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे की वजह घना कोहरा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच व्यक्तियों को चोट लगी है।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने घटना के संबंध में आगे बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों में एक की हालत गंभीर है। जबकि चार को सामान्य चोट आई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैफिक बाधित हो गया था, जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000