बिजली विभाग का गजब का कारनामा, गरीब किसान को थमा दिया 7.33 करोड़ का बिल, सदमे में पूरा परिवार

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिजली विभाग का गजब का कारनामा सामने आया है। यहां गरीब किसान मोलहू को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया। भारी भरकम बिल देखने के बाद मोलहू चकरा गया,उसके दिल की धड़कनें बढ़ गई। भारी-भरकम बिल से पूरा परिवार सदमे में है। मामला हरैया उपकेंद्र के केशवपुर फीडर के रमया गांव का है। रमया गांव के गरीब किसान मोलहू का कहना है कि उनके पास इतनी संपत्ति भी नहीं है कि वे इस बिल का भुगतान कर सकें। उनकी चिंता अपनी बेटी की शादी को लेकर भी है। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई,लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।

मोलहू ने बताया कि 2014 में एक किलो वॉट का बिजली कनेक्शन लिया था।दिसंबर 2024 में बिजली का बिल 75 हजार का आया था और एक महीने बाद बिल 7 करोड़ 33 लाख आ गया।मोलहू ने कहा कि जब हमको करोड़ों के बकाया बिल के बारे में बताया गया तो चक्कर आ गया। बिजली का बिल सुनकर मुझे हार्ट अटैक आने वाला है। मेरी एक लड़की है उसकी शादी कौन करेगा। 7 करोड़ से ज्यादा बिजली का बिल आया है, हमारी पूरी प्रॉपर्टी बिक जाए तो भी बिल नहीं जमा कर सकते।

इस पूरे मामले को लेकर मोलहू के बेटे ने बताया कि गांव में बिजली वाले चेक करने आए थे। जब मेरे पिता के रजिस्टर्ड नंबर से बिजली का बिल चेक किया तो बताया कि आपका बकाया बिल 7.33 करोड़ है इसको जल्दी जमा करें। करोड़ों का बकाया बिजली बिल सुनकर होश उड़ गए।उसने बताया कि पिछले महीने 75 हजार के करीब बिजली बिल बकाया था, जिसका मैसेज भी मोबाइल पर आया था। इसके एक महीने बाद ही बिजली का करोड़ों का बिल आ गया।

मोलहू के बेटे ने बताया कि मेरी माता जी को जब पता चला तो उनकी भी तबियत खराब हो गई। हमने इसकी शिकायत दर्ज कराई कि हमारे घर एक किलोवाट का कनेक्शन है। पंखा और बल्ब जलता है तो करोड़ों का बिल हम कैसे जमा कर पाएंगे,लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। हम लोग काफी परेशान है,एक सामान्य आदमी इतना बिल कैसे जमा कर पाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000