महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त; तीन की मौत, पांच की हालत गंभीर

हजारीबाग। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हजारीबाग के चरही घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में मृतक और घायल सभी महिलाएं हैं। मृतकों में अंश देवी, संजू देवी और सोनी देवी शामिल हैं। वहीं घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, असिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी रांची से महाकुंभ के लिए निकले थे और सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। महाकुंभ से स्नान कर लौटने के दौरान चरही घाटी के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतक अंश देवी गुमला की रहने वाली है। संजू देवी और सोनी देवी रांची आदिवासी चौक आईटीआई की रहने वाली हैं। घायलों में रंजू देवी और उमा देवी मां-बेटी हैं। दोनों आईटीआई चौक के पास की रहने वाली हैं। पुनीता देवी बुंडू, असिता देवी मांडर और ज्योति देवी भी रांची की रहने वाली हैं।

घायल रंजू देवी ने बताया कि सभी ने मिलकर प्रयागराज कुंभ जाने की तैयारी की थी। सभी एक ही परिवार के हैं। 8 फरवरी की सुबह कार किराए पर लेकर प्रयागराज के लिए निकले थे। 9 फरवरी को सभी ने महाकुंभ में स्नान किया। रात में रांची के लिए निकले थे. इसी दौरान चरही घाटी के पास कोयला लदे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे यह घटना घटी।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। कुछ मरीजों को रेफर करने की भी तैयारी चल रही है। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000