प्रतापगढ़ में STF की बड़ी कार्रवाई, पचास हजार का इनामी सलमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने सलमान, जो थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2023 धारा 392 भादवि में वांछित था, को गिरफ्तार किया। सलमान पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

यह गिरफ्तारी रामनगर पुलिया, ग्राम रेवती रामनगर, जनपद प्रतापगढ़ में 12 फरवरी 2025 को 01:05 बजे की गई। एसटीएफ लखनऊ के द्वारा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठन की गई थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सलमान (21) रामनगर पुलिया के पास किसी से मिलने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सलमान को गिरफ्तार किया गया।

सलमान ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक ड्राइवरी का कार्य करता था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। दिसंबर 2023 में सलमान और उसके साथी दिलशाद सहित चार अन्य ने महेशगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से कार, मोबाइल और पैसे लूटे थे, जिसके बाद थाना महेशगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस मामले में सलमान फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

सलमान का अपराधिक इतिहास…

सलमान पर कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं, जिनमें चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम शामिल हैं। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में दर्ज कई मामले हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 2023 में महेशगंज थाना क्षेत्र में लूट, 2018 में मान्धाता थाना, प्रतापगढ़ में धमकी और हत्या का प्रयास और रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद की कार्यवाही…

सलमान को थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2023 धारा 392 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। यह गिरफ्तारी एसटीएफ के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे इलाके में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000