ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दंपत्ति ने किया सुसाइड, भाई ने बताई मौत की वजह

पंजाब के खन्ना में तीन बच्चों के माता-पिता ने सरहिंद नहर में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। जब सुसाइड का कारण पता चला तो पुलिस वाले भी सन्न रह गए। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सरहिंद नहर के किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के पास चप्पलें और मोबाइल फोन भी पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार के पास चप्पलों पर मोबाइल फोन था। इस बीच परिवार के सदस्य भी दोनों की तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। फिर उनकी डेड बॉडी नहर से निकाली गईं।

दंपति ने करवाया था केस दर्ज

जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके भाई जसवंत सिंह और भाभी नेहा रानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार में सवार होकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों ने सरहिंद नहर में जाकर पानी में छलांग लगा दी। गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के दो-तीन लोग उसके भाई और भाभी को परेशान कर रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो या वीडियो थे। इसी मामले को लेकर जसवंत सिंह और नेहा रानी का दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है।

केस वापस लेने का बना रहे थे दवाब

गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के वह लोग उसके भाई व भाभी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे, अन्यथा वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। आरोपियों से परेशान होकर ही जसवंत सिंह और नेहा रानी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

टैक्सी ड्राइवर था जसवंत

मृतक जसवंत सिंह पेशे से टैक्सी चालक था और काफी अच्छा स्वभाव का था। दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं, दोनों के तीनों बच्चे अब अनाथ हो गए है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000