कार दुर्घटना में घायल हुआ दंपती… मौका देख पति ने गला दबाकर मारा और आंखें मूंदकर लेट गया

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त मिली थी। कार में देवबंद निवासी अना शरीफ मृत पड़ी थी, जबकि उसका पति समीर गंभीर हालत में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया। देहरादून हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में मृत क्रेटा कार सवार अना शरीफ (27) की मौत हादसे से नहीं हुई थी। उसका गला घोंटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में लाल पुल के पास मंगलवार दोपहर एक बजे क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। ऐसा प्रतीत होता था कि कार की किसी अन्य वाहन से टक्कर हुई है। कार में देवबंद के मोहल्ला अबूलमाली बड़ा दरवाजा निवासी अना शरीफ मृत पड़ी थी, जबकि समीर गंभीर हालत में पड़ा था। समीर को राहगीरों ने देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया था। अना शरीफ के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें उसकी मौत की वजह गला घुटने से होना बताई गई थी।

इसके बाद मृतका के पिता हरिद्वार के रुड़की निवासी चांद उस्मानी मायके पक्ष के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अना के पति समीर सहित उसकी सास अफ्शा, ससुर जमाल नासिर और देवर सनफ पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि अना की शादी साढ़े तीन साल पहले दहेज देकर समीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली कार लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दवाई दिलाने के बहाने देहरादून ले जाते वक्त उनकी बेटी की हत्या कर दी। उधर, सीओ बेहट अभितेष सिंह ने बताया कि शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने तथा अन्य कारणों से मौत होने की पुष्टि हुई है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000