बालाजी के दर्शनों के लिए आए पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

दौसा। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर अलवर लौटते समय रविवार शाम पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सिरफिरे पति ने सीकरी के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने दिल्ली पहुंच पुलिस के सामने समर्पण कर दिया और पत्नी की हत्या की बात कबूल की।

दौसा जिले की मानपुर पुलिस के अनुसार, प्रियंका (40 साल) अपने पति मुकेश के साथ मेहंदीपुर बालाजी आई थी। बालाजी से रविवार रात दंपती बस से अलवर रवाना हुए। मानपुर थाना क्षेत्र में बस एक होटल पर रुकी, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। करीब 9 बजे मुकेश ने पत्नी प्रियंका के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या कर शव सड़क किनारे पटक दिया। आरोपी पति इसके बाद बस से दिल्ली पहुंचा।

पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन…

आरोपी मुकेश ने दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया. पत्नी की हत्या की बात कबूल की, साथ ही बताया कि दौसा जिले में नेशनल हाईवे नंबर 21 पर सड़क किनारे शव पड़ा है। दिल्ली पुलिस ने दौसा पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के पत्नी की हत्या कर शव सड़क किनारे पटकने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका के शव की तलाश में नेशनल हाईवे 21 पर अभियान चलाया।

मानपुर पुलिस को महिला का शव थाना क्षेत्र के सीकरी के पास हाईवे पर सड़क के किनारे मिला। उसके गले में दुपट्टा बंधा था। पुलिस ने मृतका के परिवार को सूचना दी। मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शव सिकराय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतका के परिजनों से महिला और उसके पति के बीच विवाद के बारे में जानकारी ली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000