दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक पलटने से दो बाइक सवारों की हुई मौत

धौलपुर शहर में बाड़ी रोड पर शाम के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। होजरी से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में आकर दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक हटाया गया और दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। भोगीराम नगर कॉलोनी निवासी अरविंद (19) को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय सिंह (22), जो 90 फीसदी तक झुलस चुका था, उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे घर…

मृतकों के परिजनों के अनुसार, अरविंद और विजय बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहे थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। लेकिन पेट्रोल पंप से निकलते ही तेज रफ्तार और लहराते हुए आ रहे ट्रक ने उनकी जान ले ली।

इस भयावह दुर्घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक लहराते हुए सड़क पर दौड़ रहा था और संतुलन खोने के बाद पलट गया। इसमें ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही साफ नजर आ रही है। ट्रक के नीचे दबकर दोनों बाइक सवारों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मौके पर मची अफरा-तफरी…

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। सीओ मुनेश मीणा ने बताया कि मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं और क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया है।

ट्रक चालक पर होगी सख्त कार्रवाई…

SP सुमित मेहरड़ा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि लापरवाह ट्रक चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक बहुत तेजी से लहराते हुए आ रहा था, जिस वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा बाइक सवारों पर पलट गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000