BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या कर भाग रहे अपराधी को एनकाउंटर में लगी गोली, सुभाष जायसवाल की हत्या के प्रतिशोध में दिया अंजाम

झारखंड के रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक के पास पूर्व जिला परिषद सदस्य सह बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधी का रांची पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ। जिसमें रोहित वर्मा नाम का अपराधी घायल हो गया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनिल टाइगर को गोली मारने के बाद रोहित वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ भाग रहा था।

जिसके बाद पिठौरिया के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, हालांकि इसके बावजूद भी वह ग्रामीण के चंगुल से भगाने में सफल रहा। तब तक रांची पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और अपराधी का पीछा करना शुरू किया। जिसके बाद अपराधी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की इस दौरान रांची पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रोहित वर्मा नाम के अपराधी को गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा।

लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में अपराधी सुभाष जायसवाल की हत्या के प्रतिशोध में दिया गया घटना का अंजाम…

अपराधियों ने अनिल टाइगर की हत्या की घटना को अंजाम प्रतिशोध में दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते 14 जनवरी को लोहरदगा जिले के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी की मौके पर मौत हो गई थी. मारे गए अपराधी की पहचान सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू के रूप में हुई थी। इसका नाम रांची के पंडरा में 13 लाख रुपए की लूट और फायरिंग मामले में आया था। रोहित वर्मा सुभाष जायसवाल का काफी करीबी था। उसे शक था,कि अनिल टाइगर के कहने पर ही सुभाष जायसवाल की हत्या की गई है। जिसके बाद वह एक सुनियोजित साजिश के तहत अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी।

आजसू और भाजपा में रह चुके थे अनिल टाइगर, रांची बुलाया गया है बंद…

पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे थे। आजसू और भाजपा के लिए सक्रिय राजनीति की थी। अनिल टाइगर कांके इलाके के ही रहने वाले थे। वो कोकर में चड्डा पेट्रोल पंप के पास रहते थे। कांके महावीर मंडल का दो दिन पहले ही अनिल टाइगर को अध्यक्ष बनाया गया था। अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी और आजसू के द्वारा 27 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000