नेहरू प्लेस स्थित ट्रैफिक पुलिस की पिट मे लगी भीषण आग दिल्ली दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली By Khulasa India News Desk Last updated Apr 6, 2025 153 राजधानी दिल्ली में गर्मी के बीच आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। नेहरू प्लेस स्थित ट्रैफिक पुलिस की पिट के अब वजीराबाद के पास दिल्ली पुलिस के पिट का है। जहां आग लगने का बड़ा हादसा हुआ। जिसमें काफी संख्या में गाड़ियां जलकर खाक हो गई। फायर कंट्रोल रूम को 4:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली सात गाड़ियां पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के बाद फिर कर्मियों की टीम ने लगातार कूलिंग का काम किया। जिससे कि दोबारा आग ना भड़क सके। स्टेशन ऑफीसर मनोज त्यागी की टीम ने आग को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बुझाया। पूरी तरह कूलिंग करने के बाद फायर की गाड़ियां मौके से लौटी। लेकिन इस आग की चपेट में आकर 345 गाड़ियां जल गई। जिनमें से 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। 2 दिन पहले नेहरू प्लेस स्थित में आग पिट लग गई थी। इसमें 200 से ज्यादा गाड़ियां जल गई थी। दुर्घटना 153 Share