10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया. यह घटना मुंबई से सटे मुंब्रा की है। यहां 10 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया गया। उसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। इसे लेकर मंगलवार रात खूब बवाल हुआ। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के बाहर परिजन धरना-प्रदर्शन देते रहे। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, मुंब्रा में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम आसिफ मंसूरी है। उसकी उम्र 19 साल है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। उन सभी ने मंगलवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी मांग थी कि आरोपी को जनता के हवाले किया जाए। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आसिफ मंसूरी ने 10 साल की बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने से बिल्डिंग के सुनसान जगह पर ले गया था। बच्ची को उसने अपनी मीठी-मीठी बातें फंसाया था. सुनसान जगह पर हैवान आसिफ ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने पीड़ित बच्ची की हत्या कर दी। किसी को कुछ पता न चले, इसलिए आरोपी ने बिल्डिंग के डक में उसकी लाश को फेंक दिया। बाद में जब बच्ची की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की लाश का पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम से साफ हो जाएगा कि रेप का केस है या नहीं। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल शिंदे ने कहा कि हमें एक बच्ची की लाश बिल्डिंग के डक में मिली है। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ रेप जैसा कुछ हुआ है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच हम कर रहे है। बहरहाल, मुंब्रा पुलिस थाने में देर रात बवाल चला। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त भी देखने को मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000