थार एसयूवी नदी में गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, महिला ने मलबे पर चढ़कर मांगी मदद

टिहरी। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। चमोली के गोचर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दिल दहलाने वाली घटना में पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि हादसे के तुरंत बाद नदी के बीच कार के मलबे पर एक महिला को मदद के लिए चीखते-पुकारते देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर देवप्रयाग थाना पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। एसएचओ महिपाल सिंह रावत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने महिला को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, अन्य पांच लोगों को बचाया नहीं जा सका और उनके शव नदी से बरामद किए गए।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे यह हादसा टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में श्रीनगर के बगवान के पास हुआ। एसयूवी के ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह गाड़ी सड़क से फिसलकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। नदी के तेज बहाव और दुर्गम इलाके ने बचाव कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। नदी के बीच से शवों को निकालने के लिए विशेष प्रयास किए गए। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सड़क की स्थिति और वाहन की गति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000