घायल मैरिज होम संचालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती उत्तरप्रदेशगाजियाबाद बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली By Khulasa India News Desk Last updated Apr 14, 2025 101 गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र की मुस्ताबाद कॉलोनी स्थित मैरिज होम संचालक ने सोमवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। संचालक ने बाइक सवारों पर पेट में दो गोली मारने की बात कही। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टोली मोहल्ला चौधरी चौक पर आशु परिवार के साथ रहते हैं। वह मुस्तफाबाद कॉलोनी में मैरिज होम चलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने मैरिज होम पर बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और उनसे झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। दो गोली उनके पेट में लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों से उनका पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पैसे के विवाद में आरोपियों ने पहले भी उन्हें धमकी दी है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सही जानकारी के लिए टीम लगी हुई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई कीजाएगी। अपराध 101 Share