मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई में पानी के टैंकरों की हड़ताल के बीच मुंबई महानगरपालिका यानी (BMC) ने बड़ा फैसला किया है। मुंबई में टैंकर हड़ताल खत्म न होने पर बीएमसी ने आपदा प्रबंधन कानून के तहत बड़ा कदम उठाया है। बीएमसी अब शहर के कुएं, बोरवेल और निजी पानी टैंकरों को अपने कंट्रोल में लेकर पानी की सप्लाई खुद करेगी। BMC कमिश्नर से मिलने के बाद वाटर एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस लिया है।

मुंबई की दैनिक जल आवश्यकता लगभग 4,463 मिलियन लीटर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) हर दिन 3,950 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है। बचे हुए लगभग 250 से 300 मिलियन लीटर पानी की पूर्ति निजी टैंकरों के माध्यम से की जाती है। यह अतिरिक्त पानी शहर के भीतर मौजूद 385 बोरवेल और रिंग वेल जैसे स्रोतों से निकाला जाता है। मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशनके तहत लगभग 1,800 से 2,500 टैंकर पंजीकृत है।

टैंकरों से रोजाना 250 से 350 मिलियन लीटर पानी होता सप्लाई

इन टैंकरों की क्षमता 500 लीटर से लेकर 20,000 लीटर तक होती है। वहीं, यह टैंकर करीब 250 से 350 मिलियन लीटर पानी मुंबई की सोसाइटी, गली और घरों तक पहुंचाते है। यह टैंक जिन स्त्रोतों से पानी भरते हैं, उनमें अधिकतर निजी कुएं, बोरवेल और रिंग वेल शामिल है। टैंकरों की सेवा का दायरा दक्षिण मुंबई के पॉश इलाकों से लेकर उपनगरों की रिहायशी सोसाइटियों, रेलवे, निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

क्यों शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल?

BMC की ओर से निजी कुओं के मालिकों को दिए गए नोटिसों और NOC अनिवार्यता करने के बाद मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने हाल ही में शहरभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कई रिहायशी इमारतों, मेट्रो और रोड प्रोजेक्ट्स, रेलवे कोच सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं की जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। BMC ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू किया है।

नोटिस वापस लिए जाने पर अड़ा MWTA

इसके तहत BMC ने टैंकर सेवा और जल स्रोतों को अपने नियंत्रण में लेने की प्रक्रिया शुरू की है। अब नागरिकों को अपने वार्ड के सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर (CFC) में शुल्क जमा कर पानी की मांग करनी होगी, जिसके बाद BMC टैंकर के जरिए आपूर्ति करेगी। शहर के जलाशयों में जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे गर्मियों में संकट और गहराने की आशंका है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने निर्देश दिया है कि नियमों और जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर समाधान निकाला जाए। हालांकि, MWTA ने साफ किया है कि जब तक नोटिस वापस नहीं लिए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और वे कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000