समुद्र में पकड़े गए 1800 करोड़ के ड्रग्स, तस्कर फरार, रातभर चला ऑपरेशन

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और कोस्ट गार्ड (तटरक्षक) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय समुद्र तट से 1800 करोड़ रुपये की 311 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। हालांकि, ड्रग्स तस्कर पकड़ में नहीं आ सके।

एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि 10 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के ड्रग्स तस्कर 400 किलोग्राम मादक पदार्थ पाकिस्तानी फिशिंग बोट में भरकर पसनी बंदरगाह से भारत भेजने वाले हैं। सूचना के अनुसार, 12 अप्रैल की रात को यह बोट निकलेगी और 13 अप्रैल की सुबह चार बजे पोरबंदर के समुद्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पहुंचेगी, जहां चैनल नंबर 48 पर तमिलनाडु की बोट को ड्रग्स सौंपी जाएगी।

इस सूचना के आधार पर एटीएस और कोस्ट गार्ड की टीम ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास निगरानी शुरू कर दी। जब बोट भारतीय समुद्री सीमा रेखा के पास पहुंची, तो कोस्ट गार्ड के जहाज ने उसका पीछा किया, लेकिन पाकिस्तानी बोट में मौजूद तस्करों ने भारतीय जहाज को देखकर समुद्र में ड्रग्स से भरे नीले ड्रम फेंक दिए और पाकिस्तानी समुद्री सीमा की ओर भागने में सफल हो गए।

बाद में समुद्र से फेंके गए ड्रम्स को बरामद कर खोला गया, जिसमें 311 पैकेट मिले, जिनमें मेथाएम्फेटामाइन (एमडी) ड्रग्स था। हर पैकेट का वजन एक किलोग्राम था, इस तरह कुल 311 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस ड्रग्स को पोरबंदर लाकर जांच की जा रही है।

एटीएस के अनुसार, 2018 से अब तक 7 साल में उन्होंने 20 मामलों में 10277 करोड़ रुपये की 5454 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। इस दौरान 163 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 77 पाकिस्तानी, 34 ईरानी, 4 अफगानी, 2 नाइजीरियाई और 46 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000