डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, घर में घुसकर मां बेटी की नृशंस हत्या 

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में मां-बेटी की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। यह दर्दनाक वारदात थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर वार्ड क्रमांक 08 स्थित गायत्री मंदिर के पास हुई, जहां उर्मिला संवरा (45) और उनकी बड़ी बेटी पूर्णिमा संवरा (24) की लाश मिली। घटना का खुलासा तब हुआ जब उर्मिला की छोटी बेटी कल्पना संवरा (18) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव से घर लौटी। जैसे ही वह घर पहुंची, उसकी आंखों के सामने का मंजर दिल दहला देने वाला था – मां और बहन की लाश निर्माणाधीन मकान के ईंटों के नीचे दबी हुई पड़ी थी।

सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। घटनास्थल से एक बैट भी बरामद हुआ है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया हो सकता है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन सहित टेक्निकल एंगल से भी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी दिव्यांग पटेल ने आशंका जताई है कि हत्या सोमवार रात को की गई है।

इस हत्याकांड ने न सिर्फ पूरे पुसौर क्षेत्र को झकझोर दिया है, बल्कि पुलिस के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है कि थाने के करीब होने के बावजूद इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल्स पर काम कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000