मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़। गुरवार 17 अप्रैल रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संवरा पारा में मां-बेटी की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने केवल 48 घंटों में सुलझा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल को त्वरित कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम से जुड़े अहम सबूत भी जुटाए गए।

 

                                                                            आरोपी की (फाइल फोटो)

घटना की संपूर्ण जानकारी…

दिनांक 15 अप्रैल 2025 को संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान में स्थानीय महिला उर्मिला संवरा उम्र 50 वर्ष और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा उम्र 24 वर्ष के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी—एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के साथ फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। तत्पश्चात, आईजी डॉ. संजीव शुक्ला भी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

आपसी विवाद के चलते की थी हत्या…

थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी सुरागों के माध्यम से जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाया। इसी दौरान मृतिका के घर के समीप किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ उम्र 20 वर्ष पर संदेह गहराया। पूछताछ में शुभम ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि, आपसी विवाद के चलते उसने यह खौफनाक वारदात की योजना बनाई थी। 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सो रही पूर्णिमा पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उर्मिला को भी उसने बेरहमी से मार डाला। वारदात के बाद दोनों के शव निर्माणाधीन मकान में छिपाकर, खून के धब्बे साफ किए और जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया।

पुलिस ने जब्त किए जरुरी सबूत…

आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुरा, क्रिकेट बैट, खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए। आरोपी शुभम सेठ, पिता चंद्रकेतु सेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरसामुंडा चौक, मुडीताल, पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस अपराध का खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और थाना स्टाफ की समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई मनमोहन बैरागी, ऐनु देवांगन, उमाशंकर विश्वाल, उमाशंकर नायक समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000