भारत से युद्ध की आशंका के बीच पाकिस्तान पहुंचे तुर्की के एयर फोर्स के कमांडर और खुफिया एजेंसी के चीफ, जंग में मदद करेंगे एर्दोगन

इस्लामाबाद। भारत के साथ जंग की आशंका के बीच तुर्की का मिलिट्री डेलिगेशन लेफ्टिनेंट जनरल यासर कादिओग्लू के नेतृत्व में इस्लामाबाद पहुंचा है। तुर्की के सैन्य अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब पाकिस्तान दावे कर रहा है कि अगले 24 से 36 घंटों के अंदर भारत हमला करने वाला है। तुर्की डिफेंस एजेंसी ने एक एक्स पोस्ट में कहा है कि “तुर्की जनरल स्टाफ के खुफिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यासर कादियोग्लू के नेतृत्व में एक तुर्की सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान वायु सेना मुख्यालय (इस्लामाबाद) का दौरा किया।” रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के आक्रमण के आशंका के बीच तुर्की ने इस्लामाबाद के साथ अपनी सैन्य भागीदारी बढ़ा दी है। लेफ्टिनेंट जनरल यासर कादिओग्लू की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय तुर्की सैन्य और खुफिया प्रतिनिधिमंडल ने रणनीतिक स्तर की वार्ता के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान वायु सेना मुख्यालय का दौरा किया है।

लेकिन उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नई दिल्ली, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों पर तेजी से विचार कर राह है। लिहाजा माना जा रहा है कि तुर्की, पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग को गहरा करने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के एजेंडे में क्षेत्रीय सुरक्षा, सैन्य प्रशिक्षण सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि तुर्की ने कम से कम 6 सैन्य विमानों में पाकिस्तान को हथियार पहुंचाए हैं। हालांकि तुर्की की सरकार ने दावे को खारिज किया है, लेकिन फिर भी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मदद देगा तुर्की…

पाकिस्तान को हथियार भेजने की रिपोर्ट का खंडन करते हुए तुर्की ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हथियारों की डिलीवरी की रिपोर्ट झूठी है। उसने कहा था कि तुर्की का विमान सिर्फ कराची में ईंधन भरने उतरा था, इसके अलावा मिलिट्री ट्रांसफर की सारी रिपोर्ट्स झूठी है। तु्र्की का ये दावा इसलिए भी सच मालूम होता है, क्योंकि कराची से उड़ान भरने के बाद तुर्की का विमान भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल करते हुए मलेशिया पहुंचा था। ऐसे में अगर वाकई हथियार पहुंचाने का मकसद होता, तो तुर्की का विमान कम से कम भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करता है। फिर ही क्या हकीकत है, उसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। लेकिन तुर्की के सैन्य अधिकारियों का इस्लामाबाद पहुंचना थोड़ा चौंकाता है। कई एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि युद्ध की स्थिति में तुर्की, पाकिस्तान को समर्थन दे सकता है। तुर्की पहले भी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के हक में बाद करता रहा है।

हालांकि भारत की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन डिप्लोमेटिक ऑब्जर्वर्स का चेतावनी दे रहे हैं कि तुर्की अगर पाकिस्तान को मदद देता है, तो भारत को इन परिस्थितियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जबकि कुछ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि भारत सरकार के सैन्य अधिकारी जरूर पाकिस्तान में तुर्की के सैन्य अधिकारी की गतिविधि और संभावित मदद पर नजर रख रहे होंगे, भले ही सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई हो। आपको बता दें कि तुर्की और पाकिस्तान के बीच 1950 के दशक से ही सैन्य संबंध रहे हैं और दोनों देश, इस्लामिक विचारधारा को जुड़ाव का आधार मानते हैं। दोनों देशों की वायुसेना अकसर सैन्य अभ्यास करती रहती हैं। तुर्की हमेशा से पाकिस्तान को ‘इस्लामिक ब्रदर’ कंट्री मानता है, खासकर सैन्य समर्थन के मामले में। पाकिस्तानी एयरफोर्स के पायलट्स को तुर्की में लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा तुर्की और पाकिस्तान मिलकर ड्रोन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और स्मार्ट वेपन पर काम कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000