अपराध वृंदावन में पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर, लोगों पर गांठता था राैब, युवक को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान By Pratibha Rajdar Last updated May 6, 2025 186 मथुरा के वृंदावन के रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से यूपी पुलिस के फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 स्टार लगी पुलिस की वर्दी, जूते, बेल्ट, मोनोग्राम बरामद हुए है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। बताया गया कि आरोपी यूपी पुलिस की 3 स्टार लगी वर्दी, बेल्ट और लाल जूते पहनकर घूम रहा था। कुछ लोगों के साथ ठगी करने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में ठगी करने का मामला प्रकाश में नहीं आया है। मामले में उपनिरीक्षक अमित कुमार ने आरोपी सचिन शर्मा पुत्र कांति शर्मा निवासी ए टॉवर ओमैक्स इटर्निटी व मूल निवासी बमोरा थाना खैर अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी का रुक्मणि विहार क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस है। वह पिछले करीब 6 साल से वृंदावन में रह रहा है। आरोपी पिछले करीब एक साल से लोगों में राैब गांठने के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर घूमता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। समाचार 186 Share