खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; खोया-पनीर व्यापारी के घर से बड़ी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद

हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए। यह कार्रवाई लखनऊ मंडल के सहायक आयुक्त बृजेश कुमार के निर्देश पर की गई।

औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष के नेतृत्व में गठित टीम ने कासिमपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह छापेमारी जकशरवापुर, बरगांव और बेहनदेर गांव में की। इस दौरान पनीर और खोया के व्यापारी छोटे लाल के घर से बड़ी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए।

गौरतलब है कि ऑक्सीटोसिन एक प्रतिबंधित दवा है, जिसका प्रयोग पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए अवैध रूप से किया जाता है। इसके इस्तेमाल से दूध, खोया व पनीर जैसे दुग्ध उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

टीम ने बरामद इंजेक्शनों में से एक नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि वे नकली या संदिग्ध उत्पादों की सूचना विभाग को दें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000