महाराष्ट्र वैनगंगा नदी में पिकनिक मनाने गए 3 MBBS छात्र डूबे, परिवार में मचा कोहराम By Khulasa India News Desk Last updated May 11, 2025 173 पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शनिवार शाम वैनगंगा नदी में पिकनिक मनाने गए तीन एमबीबीएस छात्रों के डूबने की आशंका है। यह घटना साओली तहसील में उस समय घटी जब गढ़चिरौली जिले के आठ मेडिकल छात्र नदी किनारे मौज-मस्ती करने गए थे। पुलिस के अनुसार, छात्रों का समूह नदी के किनारे पिकनिक मनाने आया था और उनमें से कुछ नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान तीन छात्र गोपाल सखरा, पार्थ जाधव और स्वप्निल शायर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही साओली पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण शनिवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतक छात्रों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना 173 Share