प्रेमी से मिलकर आई कलयुगी मां ने चार साल के मासूम को मार डाला, लाश को ससुर के पास लिटाया

यूपी के कानपुर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेमी के पास से लौटने के बाद अपने चार साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ससुर के पास लिटा दिया। पति ने पूछा तो उससे कहा कि वो सो रहा है, उसे मत जगाओ। कानपुर के नरवल में प्रेमी के साथ भागने के बाद कुछ दिन पहले घर लौटी महिला ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध का गला उसके पहने हुए काले धागे से कस दिया। रविवार रात वारदात के बाद मासूम के शव को ससुर के पास लिटा दिया। पिता बेटे को खाने के लिए जगाने गया तो उसका शव मिला।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महिला ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। प्रतापपुर गांव निवासी सुशील सिंह यादव खेती करते हैं। सुशील ने बताया कि वह पिता फूल सिंह, पत्नी मनीषा यादव और चार साल के बेटे अनिरुद्ध के साथ रहते थे। रविवार शाम को वह भैंस का दूध निकालने गया था, तब बेटा खेल रहा था। दूध लेकर रात में लौटा तो पत्नी आंगन में बर्तन धो रही थी। घर पहुंचते ही पत्नी ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीने का मन है, ले आओ जाकर।

इस पर उसने पूछा कि बेटा अनिरुद्ध कहां है, तो बोली पिता जी (ससुर) के पास ऊपर लेटा है। उसने कहा, पहले बेटे को दूध पिला दो, भूखा होगा। वह बोली उसे सोने दो मत जगाओ। सुशील नहीं माना और बेटे को दूध पिलाने के लिए लेने ऊपर चला गया। देखा, कि बेटे की आंखें खुली हुई थी और वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

 पत्नी ने कबूली हत्या की बात

आनन-फानन बेटे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सुशील के शक जताने पर पुलिस ने मनीषा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दो बच्चों की हुई है संदिग्ध मौत

परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी दो साल की बेटी और एक साल के बेटे अनुराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। उस वक्त मनीषा ने बताया था कि बच्चों की मौत कैसे हुई वह जान ही नहीं पाई है। तब सबने सर्दी लगने से मौत होने की बात मान ली थी।

 प्रेमी के साथ जाने के बाद 26 दिन पहले लौटी थी घर

सुशील के मुताबिक, उसकी शादी सात साल पहले फतेहपुर के गाजीपुर असोथर निवासी मनीषा से हुई थी। गांव में एक युवक से मनीषा के अवैध संबंध थे। 16 अप्रैल को वह बिना बताए प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता चला तो 22 अप्रैल को थाने में समझौता हुआ। लोगों के समझाने के बाद वह साथ में रहने को तैयार हुई थी। तब से वह घर में रह रही थी। हालांकि उसका चाल चलन ठीक नहीं था। आरोप है कि प्रेमी के साथ मिलकर ही घटना को अंजाम दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000